अद्धयात्मजीवनशैली

वृष राशि वालों को धनतेरस पर सोना खरीदना रहेगा शुभदायी

जीवनशैली : इस वर्ष यानि 2020 में धनतेरस 12 व 13 नवम्बर को रहेगा। इस अवसर पर सुख-समृद्धि की देवी लक्ष्मी और कुबेर के साथ भगवान धनवंतरी का पूजन होगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार राशियों के मुताबिक की गई खरीदी जातकों के लिए लाभदायक होगी। मेष के लिए जहां इलकेट्रानिक उपकरण वही मिथुन के लिए सोने चांदी के आभूषण लेना लाभदायक बताई जा रही है। मतमतांतर के साथ पर्व को दो दिन मनाने के पीछे विद्वानों के अलग-अलग तर्क है।
12 के पक्ष में सहमत विद्वानों कहना है कि 12 को द्वादशी तिथि शाम 6.18 बजे तक रहेगी।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन से साल भर मिलता है सौभाग्य, क्यों चढ़ाई जाती है कौड़ी

इसके बाद त्र्योदशी तिथि लगेगी। त्र्योदशी 12 को प्रदोषकाल में त्रयोदशी रहने से इस दिन ही धनतेरस मानी जानी चाहिए। इधर 13 नवम्बर को धनतेरस मानने के पीछे विद्वानों का तर्क है कि त्र्योदशी तिथि 12 को रात 9.33 बजे शुरू होगी जो 13 नवम्बर को शाम 6:01 बजे तक रहेगी। 13 को त्र्योदशी उदयाकाल और प्रदोषकाल दोनों समय रहेगा। इसके चलते 13 को धनतेरस मनाई जानी चाहिए। इसके अलावा 13 को धनतेरस मानी जाती है तो पांच दिनी दीपावली इस बार चार दिन की हो जाएगी। हालांकि अधिकांश विद्वान 13 नवम्बर को धनतेरस मनाना शास्त्र के अनुसार उचित बता रहे हैं। इस मौके पर बर्तन के साथ भूमि, भवन, दुकान, वाहन सहित कई चल-अचल संपत्ति की खरीदी मंगलकारी है।

मेष : इस राशि वालों को सोने के सिक्के के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदी उपयुक्त है।
वृष : सोने के सिक्के के साथ चमकीले वस्त्र,चांदी खरीदना शुभदायी रहेगा।
मिथुन : सोने के आभूषण,शुद्ध केशर, वाहन के खरीदने पर भाग्योदय होगा।
कर्क : चांदी के बर्तन के साथ कपूर,घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे।
सिंह : राशि वाले जातक तांबे,कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने के आभूषण खरीदें।
कन्या : भगवान गणेश की मूर्ति,चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना चाहिए।
तुला : चांदी के बर्तन के साथ सफेद चमकीला वस्त्र,सौन्दर्य का सामान अथवा सजावटी समान खरीदना शुभ रहेगा।
वृश्चिक : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने के आभूषण खरीदना उन्नतिकारक है।
धनु : चांदी के जेवर, सिक्का आदि के साथ सुगंधित सामान खरीदना शुभ रहेगा।
मकर : वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदे।
कुम्भ : दो पहिया वाहन, सौंदर्य प्रसाधन का सामान खरीदें शुभ रहेगा।
मीन : इस राशि वालों के लिए चांदी के सिक्के,चांदी के बर्तन के साथ तांबे का सामान खरीदना बेहद शुभ रहेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFace

Related Articles

Back to top button