उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में शिक्षकों को बांटे शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड

प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जजमाना की रसोइया रीना सैनी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया

Meerut News: चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह, शॉल ओढाकर एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
सांसद ने की कैशलेस चिकित्सा योजना की प्रशंसा
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर द्वारा आह्वान किया गया कि अधिकतम शिक्षक एवं शिक्षा इकाई से संबंधित सभी व्यक्ति उक्त योजना का लाभ अवश्य उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करें। लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जाने वाली कैशलेस चिकित्सा योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सभी के भविष्य के लिए एक सुरक्षित निवेश बताया।
सांकेतिक कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया
जनपद मेरठ में मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के 16 एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 6 शिक्षकों को सांकेतिक कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिया गया। लाभार्थी शिक्षकों में भूपेंद्र सिंह, सुनीता शर्मा, संजीव भारद्वाज, सुधीर कुमार, रेनू सिंह कदान, अंकुश सिंह, प्रियंका, रिचा कटारिया, अभिषेक जायसवाल नीतू रानी, सरिता, विनीत कुमार, नीलम पंकज, मनोज वशिष्ठ, कौसर जहां, अनिरुद्ध गोयल (सभी शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से) द्रोणवीर सिंह यादव, शिल्पी, डीएन यादव, मनीष कुमार, वीपी सिंह, आशीष अवस्थी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) रहे।
रसोइया को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड
इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय अलीपुर जजमाना की रसोइया रीना सैनी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया, डीबीटी प्राप्त छात्र-छात्राओं रूही, विशु सागर, परी, खुशी और कीर्ति को चेक और स्टेशनरी का वितरण किया गया।
विधायक और अधिकारी रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षामित्र, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button