अपराधटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजस्थानराज्य

रात में घर से अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, दूसरे दिन मिली खेत में

रात में घर से अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, दूसरे दिन मिली खेत में

जोधपुर: लूणी तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी को 2 दिसम्बर की रात को पड़ौस में रहने वाला युवक अगवा कर ले गया। परिजन रात तक तलाश करते रहे। सुबह 3 दिसम्बर को वह एक खेत में मिली।

तब पहचान वाले ने घर तक पहुंचाया। किशोरी ने एक युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। पीडिता और परिजन शुक्रवार रात को थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

लूणी पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया

थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी से यह घटना हुई। वक्त घटना 2 दिसम्बर को उसके पिता खेत पर गए हुए थे। पीछे घर में उसकी मां व बच्चे थे। रात तक पिता नहीं लौटे तब मां पड़ौस में उसके पिता को फोन करने गई।

यह भी पढ़े: बारात से सड़क जाम होने पर पुलिस करेगी कार्रवाई : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

बाद में वह भी खेत पर चली गई। 11 बजे पति पत्नी दोनों खेत से लौटे तब किशोरी घर पर नहीं थी। रात भर उसकी तलाश चलती रही। अगले दिन यानी 3 दिसम्बर की सुबह किशोरी एक खेत में पड़ी मिली।

तब किसी पहचान वाले उसे घरवालों तक पहुंचाया। किशोरी ने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाधिकारी ने बताया कि किशोरी के बयान लिए जाने के साथ आज उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button