उत्तराखंड

चमोली में टीएचडीसी टनल हादसा: एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला गया, अब एक की तलाश जारी

चमोली: हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

अब एक श्रमिक की तलाश बाकी

एक और श्रमिक के बाहर निकाले जाने के बाद अब टनल में एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है। रेस्क्यू टीमें उसे खोजने के लिए टनल के भीतर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। लापता श्रमिक की तलाश को प्राथमिकता देते हुए अभियान को युद्धस्तर पर जारी रखा गया है।

स्लज हटाने और पानी निकालने का काम तेज

रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए टनल के भीतर जमा स्लज यानी कीचड़ और मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। इसके साथ ही टनल में जमा पानी की निकासी का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

पानी और स्लज को हटाने के लिए सक्शन पंपों समेत अन्य जरूरी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे रेस्क्यू टीमों की आवाजाही को आसान बनाने और टनल के संभावित हिस्सों तक पहुंचने में मदद मिल रही है।

प्रशासन और रेस्क्यू टीमें जुटीं

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। अभियान को गति देने के लिए मौके पर जरूरी संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एक श्रमिक तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास

रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर सभी संभावित स्थानों पर बारीकी से तलाशी अभियान चला रही हैं। एक लापता श्रमिक की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ काम कर रही हैं और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button