उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद में सड़क हादसे पर जताया शोक, राहत कार्य के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

फिरोजाबाद में बुधवार तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मोत हो गयी है। जबकि 22 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button