राज्यराष्ट्रीय

श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान माइनस 3.6 डिग्री

श्रीनगर: श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसी के साथ यह मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही है।

रात का न्यूनतम तापमान पहलगाम में माइनस 6.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 18.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 14.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 6.7, कटरा में 7.2, बटोटे में 4.4, बनिहाल में 6.8 और भद्रवाह में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। एमईटी ने अगले एक सप्ताह के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है और इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button