BREAKING NEWSCrime News - अपराधState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबाद

गाजियाबाद से लापता उद्योगपति अजय पांचाल की मिली लाश, हत्या की आशंका

गाजियाबाद से लापता उद्योगपति अजय पांचाल की मिली लाश, हत्या की आशंका

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार सुबह लापता उद्योगपति अजय पांचाल की लाश मिली है। अजय सोमवार दोपहर से लापता थे जिसके बाद उनके परिजनों के पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

आपको बता दें कि गाजियाबाद के राजेंद्र नगर में रहने वाले अजय पांचाल कल दोपहर बाद लंच करने के लिए फैक्ट्री से घर के लिए निकले, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। पत्नी ने कॉल किया तो अजय का फोन स्विच ऑफ था।

फैक्ट्री में फोन किया तो पता चला कि एक बजे ही गाड़ी लेकर फैक्ट्री से निकल गए हैं। सोमवार शाम तक अजय पांचाल का सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़े:—   गोंडा में तीन बहनों पर एक साथ एसिड अटैक, एक की हालत गंभीर 

जिसके बाद आज सुबह गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके में अजय की लाश मिली है। अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। अजय पांचाल की कार कल शाम हज हाउस के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी।

बताया जा रहा है कि मृतक उद्योगपति अजय की साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली केबल बनाने की फैक्ट्री है।

यह भी देखें: —  भाई ने भाई को मारी गोली, सम्पति विवाद में दिया वारदात को अंजाम 

कल दोपहर में अचानक से उद्योगपति अजय पांचाल लापता हो गए थे। उनकी लाश आज सुबह लिंक रोड थाने के साइट 4 इंडस्ट्रियल एरिया में मिली। शरीर पर पिटाई या कोई अन्य निशान नहीं मिले है।

अजय के एक रिश्तेदार कुलदीप त्यागी ने थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को रात करीब आठ बजे हज हाउस के पास अजय पांचाल की ब्रेजा कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। आशंका है कि अजय की हत्या गला घोंटकर की गई। उनका मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला है।

 

Related Articles

Back to top button