BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

घंटाघर में  चल रहा धरना अस्थाई तौर पर खत्म

लखनऊ। देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मरीजों की संख्या 400 के करीब पहुंच गई है, जिसमें से 360 केस पॉजिटिव हैं। कोरोना की चपेट में आकर 7 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसी बीच लखनऊ के घण्टाघर में 17 जनवरी से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन खत्म हो गया है। यह धरना अस्थाई तौर पर खत्म हुआ है। महिलाओं ने कोरोना की वजह से अस्थाई तौर पर धरना खत्म किया है।

बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी खत्म होने के बाद फिर से धरना शुरू हो जाएगा। महिलाओं ने सांकेतिक तौर पर अपने दुपट्टे घण्टाघर पर छोड़ दिये हैं। देश के 13 राज्‍य और कुल मिलाकर देश के 80 जिलों में लॉकडाउन हो गया है।

Related Articles

Back to top button