उत्तर प्रदेशराज्य

बारात निकलने से पहले भाग निकला दूल्‍हा, इंतजार करती रह गई दुल्‍हन, अब थाने में पंचायत

संभल: यूपी के संभल के हयातनगर थाना इलाके में शादी के दिन दूल्हा घर छोड़कर भाग गया। दुल्हन पक्ष इंतजार ही करता रहा गया और बारात पहुंची ही नहीं। सारी तैयारियां धरी रह गईं। दुल्हन की मां ने दहेज में बाइक और दो लाख रूपए की मांग पूरी नहीं करने पर बेटी के साथ शादी नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

सरायतरीन के मोहल्ला कोटला निवासी महिला ने बेटी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के सैफ खां सराय निवासी युवक से तय की थी। शुक्रवार को बारात जानी थी लेकिन दूल्हा बनकर ससुराल जाने की बजाय युवक घर छोड़कर भाग गया। युवती दुल्हन बनकर दूल्हे के इंतजार में सजी बैठी थी लेकिन बारात नहीं पहुंची। कई घंटे तक दूल्हा पक्ष के लोगों से संपर्क किया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। बाद में जानकारी हुई कि दूल्हा दहेज में बाइक और दो लाख रूपए की मांग कर रहा है। दुल्हन की मां ने बाइक व दो लाख रूपए की व्यवस्था नहीं होने की बात कही तो दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। बारातियों के लिए घर में बनाए गए पकवान एक तरफ जहां धरे रह गए। वहीं दूसरी तरफ श्रृंगार कर दुल्हन भी सजी बैठी रह गई।

Related Articles

Back to top button