राज्यराष्ट्रीय

साल का आखिरी चंद्रग्रहण, दोपहर 1.04 से 5.22 बजे तक रहेगा असर

आज है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें क्या होंगे इसके प्रभाव
साल का आखिरी चंद्रग्रहण, दोपहर 1.04 से 5.22 बजे तक रहेगा असर

लखनऊ: भारतीय काल गणना यानी ज्‍योतिष में यह बहुत कम ऐसा होता है कि ग्रहण पड़े और सभी मांगलिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। सोमवार यानी आज दोपहर को चंद्र ग्रहण है, लेकिन इस ग्रहण पर कोई भी मंगल कार्य बाधित नहीं होंगे। भारत में पूर्णत: नहीं दिखने पर यहां के लोगों पर इसका असर भी नहीं पड़ेगा। यही कारण है कि इस ग्रहण के बावजूद सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जाते रहेंगे।

आचार्य भरत दुबे ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। लेकिन इस ग्रहण के दौरान भी सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जा सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसका अशुभ असर वृष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर रहेगा।

इनके अलावा इस विषय को लेकर ज्‍योतिषाचार्य राकेश चंद्र कुमार सुचित्र रघुनंदन का कहना है कि चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 1.04 बजे पर एक छाया से पहला स्पर्श के रूप में होगा।

दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर परम ग्रास चंद्र ग्रहण होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगेगा। मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोग अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि यह इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले ऐसा ही ग्रहण 5 जुलाई को हुआ था, जो भारत में नहीं दिखा था। साथ ही उनका कहना था कि वैज्ञानिक नजरिए से ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जिसका असर मौसम पर पड़ता है, जबकि ज्योतिर्विज्ञान के मुताबिक ऐसे ग्रहण का असर सभी राशियों पर होता है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button