उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य

हर घर तिरंगा अभियान : हाथों में राष्‍ट्रध्‍वज और होठों पर वंदे मातरम, त‍िरंगा यात्रा में देश भक्‍ति‍ से सराबोर द‍िखे युवा

बहराइच: आजादी के 75 वें अमृत वर्ष मनाने हेतु वन निवासियों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ सुबह से ही बिछिया में धूम मची रही। वनांचल विद्यालय के बच्चों ने कतार बद्ध होकर तिरंगा हाथ में लेकर आगे बढ़ते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए तो दूसरी तरफ उनके पीछे सैकड़ों बाइक सवार लोगों ने अपने अपने गाड़ियों में झंडे लगाकर रैली में भव्यता पैदा कर दी।

रैली बिछिया से आंबा, विशुनापुर, रमपुरवा, फकीर पुरी, बर्दिया होकर वापस बिछिया पहुंचकर रैली का समापन किया गया। इस दौरान थारू बाहुल्य जनजाति क्षेत्र में जगह-जगह पर लोगों के द्वारा स्वागत किया गया तथा रैली पर पुष्प वर्षा की गई। रैली का नेतृत्व ओवैस रहमान सरोज गुप्ता, फरीद अंसारी, समीउद्दीन खान मोनिस खान ओमकार कौशल, जमील अंसारी विपिन कनौजिया ,फहीम ,सूरज राठौर, सुनील शर्मा आदि ने किया। रैली के दौरान गीतों के माध्यम से क्रांतिकारी शहीदों को याद किया गया। रैली का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने किया।

Related Articles

Back to top button