राज्यराष्ट्रीय

शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, पेश होंगे ये बिल, हंगामे के आसार,

नई दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। आज संसद सत्र का दूसरा दिन है। आज 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 को दोनों सदनों में पेश किया। उन्होंने राज्यसभा में कहा, सरकार और विपक्षी दल दोनों ही इन कानूनों की वापसी चाहते हैं इसलिए कृषि कानून निरसन विधयक पर कोई चर्चा करने की जरूरत नहीं है। सरकार आज लोकसभा में 2 और राज्यसभा में एक बिल पेश कर सकती है।

लोकसभा में आज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जज (वेतन और सेवाओं की शर्तें) संशोधन विधेयक 2012 पेश होगा। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन विधेयक) को सदन में पेश करेंगे। यह विधेयक सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी क्लीनिकों और सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी बैंकों के विनियमन और पर्यवेक्षण, गलत इस्तेमाल पर रोक, सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी सेवाओं के सुरक्षित और नैतिक अभ्यास और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों के लिए है।

उधर, राज्यसभा में बांध सुरक्षा बिल पेश किया जाएगा। इस विधेयक को जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पेश करेंगे। इसके जरिए राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक जैसी बांध सुरक्षा प्रक्रियाओं को अपनाने में मदद मिलेगी। इससे बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इससे नागरिकों, पशु और संपत्तियों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button