पंजाब

मान कैबिनेट में विस्तार की चर्चा जोरो पर, मिल सकती है इस जिले को बड़ी जिम्मेदारी

लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जहां हर देशवासी उत्साहित है, वहीं इन दिनों में ही विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार होने की चर्चा भी जोरों से चल रही है।

भगंवत मान सरकार द्वारा किए जा रहे मंत्रिमंडल फेरबदल की खबरों के बीच इस बार लुधियाना को जिम्मेदारी मिलने के पूरे कयास लगाए जा रहे हैं। 2022 में रिकार्डतोड़ जीत के साथ पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जिसमें जहां नए चेहरों को मौका दिया गया, वहीं कइयों के विभाग भी बदले गए लेकिन भारत का मानचैस्टर कहे जाने वाले महानगर लुधियाना को हर बार मंत्रिमंडल से बाहर रहकर मायूसी का सामना ही करना पड़ा है।

पंजाब की सत्ता पर पिछले कई वर्षोंं से कांग्रेस व अकाली भाजपा ने राज किया जिसमें अपने मंत्रिमंडल में हमेशा लुधियाना को तरजीह दी गई लेकिन ‘आप’ की सरकार ने सत्ता में आते ही ऐसा नहीं किया। सूत्र बताते हैं कि इस बार भगंवत मान के मंत्रिमंडल में जिला लुधियाना के किसी विधायक की लाटरी लग सकती है, क्योंकि पंजाब का सबसे बड़ा जिला होने के कारण लुधियाना कहीं न कहीं इससे पीछे रह गया है जिसे लेकर इस बार लुधियाना को जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button