उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

निकायों में हर साल अब खाली होने वाले पदों पर भर्तियां, लागू होगी यह व्यवस्था

लखनऊ: निकायों में रिक्त होने वाले पदों पर अब हर साल भर्तियां की जाएंगी। निकायों को हर साल 15 मई तक निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय इन पदों को भरने के लिए 20 मई तक इसे अधिसूचित करेगा। इसके आधार पर तय प्रक्रिया के तहत इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

लागू होगी एकीकृत व्यवस्था
मौजूदा समय निकायों में अकेंद्रीयत पदों को भरने के लिए कोई एकीकृत नीति नहीं है। इसलिए कुछ निकाय तो खाली पदों पर भर्तियां कर लेते हैं और कुछ में सालों-साल पद खाली रहते हैं। इसके चलते काम प्रभावित होता है। नगर विकास विभाग इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के लिए भर्ती की एकीकृत व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे निकायों में अधिक समय तक पद खाली नहीं रहेंगे और इनको भरने में मनमानी नहीं चलेगी।

शासन से लेनी होगी अनुमति
निकायों को रिक्तियां देने के साथ ही यह बताना होगा कि किसी पद पर उनके यहां सरप्लस कार्मिक नहीं हैं। इसके साथ ही भर्ती से पहले निकायों को शासन से अनुमति लेनी होगी और इसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। भर्तियां राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित व्यवस्था के आधार पर कराई जाएंगी।

Related Articles

Back to top button