मध्य प्रदेशराज्य

इसबार लंबा चलेगा ठंड का दौर, राज्य में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

भोपाल : राज्य में ठंड पूरे शबाब पर है। कई जिलों में शीतलहर चल रही है। राजधानी भोपाल में रात के साथ दिन में तेज सर्दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर थोड़ा लंबा चल सकता है। ला-निना प्रभाव के चलते इसबार फरवरी तक लोगों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

ठंड ने जोर पकड़ लिया है

राजधानी भोपाल में मौसम साफ होने के साथ ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सुबह से तेज धूप निकल रही है लेकिन हवा चलने से धूप कमजोर लग रही है। दिन के समय भी लोगों को गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 10.6 रहा। वहीं राज्य के सिंगरौली, सतना, उमरिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर और ग्वालियर जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा रहा।

यह भी पढ़े:- कोरोना महामारी से अब तक विश्वभर में 7.48 करोड़ से अधिक संक्रमित – Dastak Times 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि इस साल अक्टूबर माह में ही प्रशांत महासागर में ला-निना प्रभाव दिखने लगा था। इसके चलते नवंबर में कई पश्चिमी विक्षोभ आए, इसके असर से उत्तर भारत में जल्दी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आयी और अब ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। अनुमान है कि ला-निना प्रभाव के मजबूत होने के चलते फरवरी 2021 तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button