टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमध्य प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मप्र उपचुनाव: शिवराज सरकार के मंत्री इमरती, दंडोतिया और कंसाना हारे

मप्र उपचुनाव: शिवराज सरकार के मंत्री इमरती, दंडोतिया और कंसाना हारे

भोपाल: मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवराज-सिंधिया की जोड़ी चलती हुई नजर आ रही है। मंगलवार देर रात तक 23 सीटों के नतीजे घोषित किए गए थे। इनमें 16 पर भाजपा और 7 पर कांग्रेस जीत चुकी थी। भाजपा 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही थी।

विधानसभा उपचुनावों में शिवराज सरकार के दो पूर्व मंत्रियों समेत 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से 11 मंत्री जीत चुके हैं या जीत के करीब हैं। उधर, डबरा, दिमनी और सुमावली में बड़ा उलटफेर दिखाई दिया।

यह भी पढ़े: लगातार 40वें दिन नहीं बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए अपने शहर का भाव – Dastak Times 

डबरा से मंत्री और तीन बार की विधायक इमरती देवी, सुमावली से मंत्री एंदल सिंह कंसाना और दिमनी से मंत्री गिर्राज दंडोतिया चुनाव हार गए हैं।

कमलनाथ और दिग्विजय गद्दार: ज्योतिरादित्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव में समर्थन के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने चुनाव परिणामों के बाद एक बार फिर कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा- नतीजों ने साबित किया है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह गद्दार हैं। गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार कांग्रेस नेता उन्हें गद्दार कहते थे और चुनाव अभियान में भी यह शब्द जमकर चला था।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button