उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

कोतवालेश्वर महादेव को राखी बांध सुख-समृद्धि की कामना

लखनऊ : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को चौक कोतवाली स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव को राखी बांधी। श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया महिलाओं ने भगवान को अपना भाई मानकर विधि-विधान से पूजन किया और राखी अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत विशाल गौड़ के साथ महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करने के बाद उन्हें राखी बांधी। महंत विशाल ने बताया रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच कर्तव्य के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। भगवान ही सबके माता पिता, भाई, मित्र और पीड़ा हरने वाले होते हैं। गत वर्ष शुरू हुई यहां मंदिर में महादेव को राखी बांधने की परंपरा का निर्वहन करते हुए महादेव को राखी बांधकर रक्षा का आशिर्वाद लिया।

महंत ने बताया कि प्राचीन कथाओं के अनुसार देवों और दानवों के बीच युद्ध के दौरान इंद्राणी ने देवराज इंद्र की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था, जिससे देवताओं की विजय हुई थी। भगवान विष्णु ने राजा बलि को वरदान दिया था कि वे पाताल लोक में रहेंगे। देवी लक्ष्मी जो भगवान विष्णु के साथ नहीं रहना चाहती थीं, ने राजा बलि को राखी बांधकर उनसे अपने पति को वापस भेजने का अनुरोध किया। राजा बलि ने प्रसन्न होकर भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी के साथ जाने की अनुमति दी। महंत विशाल गौड़ ने बताया यह पर्व परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह को मजबूत करता है। सभी को इसे श्रद्धापूर्वक मनाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button