उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

मुलायम सिंह यादव को किडनी देने के लिए तीन सपा पार्षदों ने अखिलेश को लिखा पत्र, कही ये बात

बरेली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके ठीक होने को लेकर उनके समर्थक और शुभचिंतक लगातार कामना कर रहे हैं। इसी बीच बरेली के तीन सपा पार्षदों (councilors) ने मुलायम सिंह को किडनी दान करने की इच्छा जता दी है। इसको लेकर वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पत्र लिखकर अपनी किडनी दान करने की घोषणा की है।

सपा पार्षदों ने मेदांता अस्पताल के निदेशक को भी पत्र लिखा है और मुलायम सिंह यादव को किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए आग्रह किया है। जानकारी के अनुसार बरेली के शास्त्री नगर वार्ड न. 49 से पार्षद गौरव सक्सेना, बानखाना वार्ड न. 52 से पार्षद शमीम अहमद और हजियापुर वार्ड न. 15 से पार्षद रईस मियां अब्बासी ने सपा अध्यक्ष को पत्र लिख किडनी दान करने के लिए कहा है।

पार्षदों का कहना है कि सूचना मिली है कि मुलायम सिंह यादव बीमार हैं। इससे हम दुखी हैं, हम किडनी देने के लिए तैयार हैं। उनके ठीक होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ पूजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की तबियत में कोई सुधार नहीं आ रहा है। उनकी किडनी खराब होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल उन्हें CRRT सपोर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button