BREAKING NEWSLucknow News लखनऊPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

कोरोना से पत्रकार की मौत दुखद, पत्रकारों को बीमा की सुविधा दे योगी सरकार: प्रियंका

कोरोना से पत्रकार की मौत दुखद, पत्रकारों को बीमा की सुविधा दे योगी सरकार: प्रियंका

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पत्रकार के निधन पर दुख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने पत्रकार नीलांशू शुक्ला की निधन पर दुख प्रकट करते हुए फेसबुक पोस्ट किया, ‘‘बहुत ही दुखद खबर है। लखनऊ के नौजवान पत्रकार नीलांशू शुक्ला जी हमारे बीच नहीं रहे। वो कई दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे। प्रियंका ने कहा, ‘‘नीलांशू शुक्ला जी एक होनहार पत्रकार थे। कई बार मैंने स्वयं उन्हें कार्य करते देखा है। भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को कष्ट सहने का साहस दें।

https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/posts/657404585200097

यह भी पढ़े: योगी सरकार पर जमकर बरसी बसपा सुप्रीमो मायावती, जानें क्या है वजह

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि पत्रकार साथी इस संकट के समय में सूचनाएं देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उप्र सरकार को नीलांशू शुक्ला जी के परिवार को आर्थिक मदद व सभी पत्रकारों को बीमा कवर देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button