उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन

लखनऊ : UP के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणादायी आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज रविवार, 12 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क (राम भवन के सामने), विराम खंड-5, गोमती नगर, लखनऊ में जन कल्याण समिति, विराम खंड-5 द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने हाथों से पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली एवं सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. भरत राज सिंह (अध्यक्ष), कर्नल श्री पाण्डेय, (महासचिव- महासमिति), संजय निगम, (सचिव, महासमिति), सीजी नायर, (सचिव महासमिति), केके मौर्य, (कल्चरल सचिव महासमिति), विजय चोपड़ा (उपाध्यक्ष, विराम -5), अरुण त्रिवेदी (कल्चरल सचिव, विराम-5), अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय (सचिव), प्रवीण मिश्रा (संयुक्त सचिव), अतुल जौहरी (कोषाध्यक्ष), डॉ. आर.पी. शर्मा, सदस्य, राकेश तिवारी (पूर्व,कोषाध्यक्ष), प्रभात श्रीवास्तव (संगठन सचिव), मनोज शर्मा (प्रचार सचिव), आचार्य अशोक तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, एवं चन्दन सहित समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जन कल्याण समिति ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button