BREAKING NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

हाथरस पहुंचे तृणमूल कांग्रेस के सांसद, डेरेक ओ ब्रायन धक्का-मुक्की में गिरे

हाथरस : जिले में गुड़िया से अमानवीयता के बाद मौत के प्रकरण से देश में उबाल है। हाथरस जिला प्रशासन ने गांव को छावनी में बदल दिया है। इसी दौरान शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ गांव में जाने का प्रयास किया। उनको रोकने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। जिसमें वह जमीन पर गिर गए।

आईपीएल 2020 : पंजाब व मुम्बई मैच में जीत से ज्यादा ‘1 रन’ की हो रही चर्चा

हाथरस में मीडिया कर्मी भी धरने पर बैठे हैं। तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाथरस के बूलगढ़ी गांव जाने के प्रयास में था। जिला प्रशासन की टीम ने इनको रोकने का प्रयास किया। जिसमें राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हंगामा होने लगा।

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का चार सदस्यीय दल हाथरस आया है। यह सभी लोग हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे। डेरेक ओ ब्रायन हाथरस बॉर्डर पर धक्का मुक्की में नीचे गिरे। इस दौरान प्रतिभा मंडल ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

सांसद डॉ काकोली घोष, प्रतिभा मंडल और ममता ठाकुर पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया गया। तृणमूल नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम सांसद डेरेक ओ ब्रायन, काकोली घोष दस्तीदार व प्रतिमा मॉडल के साथ पूर्व सांसद ममता ठाकुर 200 किलोमीटर किमी दूर दिल्ली से आए थे। हम शांति से हाथरस की ओर बढ़ रहे हैं।

पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी सांत्वना देने जा रहे हैं। हम अलग-अलग यात्रा कर रहे हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। हमने कोई हथियार नहीं लिए हैं। इसके बाद भी हमें रोका क्यों गया है, यह समझ से परे है। हमारे साथ धक्का-मुक्की क्यों की गई, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में तो बड़ी अराजकता है।

पुलिस के रोके जाने और धक्का-मुक्की के बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन की अगुवाई में बाकी सांसद धरने पर बैठ गए हैं। इस बीच पुलिस ने गांव के बाहर पहरे को और सख्त कर दिया है। पीड़िता के गांव में विपक्ष के नेताओं समेत मीडिया के लिए भी नो एंट्री है।

शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने पीड़ि़त के गांव पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गांव के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को धक्के मारकर जमीन पर गिरा दिया।

पुलिस ने हमारे ब्लाउज खींचे : सांसद ममता ठाकुर

तृणमूल की नेता ममता ठाकुर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने हमारे ब्लाउज खींचे और हमारी सांसद प्रतिमा मंडल पर लाठीचार्ज किया, वह भी नीचे गिर गईं। फीमेल पुलिस के होते हुए मेल पुलिस ने हमारी सांसद को छूआ। यह शर्म की बात है। डॉ. कालोली घोष दस्तीदार ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन पर हमला किया गया है। जिला प्रशासन ऐसा कैसे कर सकता है।

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के भाई की आपबीती, पुलिस ने हमें किया कैद, छाती पर मारी लात

Related Articles

Back to top button