अन्तर्राष्ट्रीय

तीन एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात कर ट्रम्प ने दी आखिरी चेतावनी, कहा- ईरान के लिए घड़ी टिक-टिक कर रही है

नई दिल्ली: Middle East के रणक्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि वक्त उनके हाथ से निकलता जा रहा है। इसी के साथ ट्रंप ने उन दावों को भी खारिज किया, जिसमें यह कहा गया था कि अमेरिका बढ़ते सैन्य खर्च के कारण ईरान के साथ समझौता करने के लिए बेताब है।

ट्रम्प ने कहा- मेरे पास समय ही समय, ईरान पर संकट

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रम्प ने काफी आक्रामक रुख अपनाते हुए लिखा, “मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मेरे पास दुनिया भर का समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं—घड़ी टिक-टिक कर रही है।” अपनी सैन्य शक्ति को लेकर ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार ईरान की नौसेना समुद्र की गहराइयों में समा चुकी है और उसकी वायुसेना पूरी तरह नष्ट हो गई है। उनके रडार और एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार खत्म हो चुके हैं। अमेरिका ने ईरान को ऐसा घेरा है कि ईरान का इसे भेदना बहुत मुश्किल है। इसी के साथ ट्रंप ने इस बात का संकेत भी दिया है कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व अब कमजोर हो चुका है।

‘सही सौदे’ पर ही रुकेगी जंग

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वे किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ कोई भी समझौता तभी होगा जब वह अमेरिका, उसके सहयोगियों और पूरी दुनिया के हितों के पक्ष में होगा।

समंदर में अमेरिकी ने तीन एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किए

जुबानी जंग के बीच अमेरिका ने अपनी ‘मसल पावर’ का प्रदर्शन किया है। ईरान के साथ जारी नाजुक संघर्ष विराम के बीच यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश (USS George H.W. Bush) भी अब मध्य पूर्व पहुँच चुका है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में अब अमेरिका के मेरे पास समय ही समय, ईरान पर संकट”: तैनात हो गए हैं:

यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश: हिंद महासागर में मौजूद।

यूएसएस अब्राहम लिंकन: अरब सागर में तैनात।

यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड: लाल सागर (Red Sea) में मोर्चा संभाले हुए।

Related Articles

Back to top button