उत्तर प्रदेशराज्य

शामली में नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने 11 साल के नाबालिग लड़के की गला दबाकर हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लड़के की हत्या तब कर दी जब उसने कुकर्म के दौरान चिल्लाने की कोशिश की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि रविवार को बाबरी थाना अंतर्गत एक नदी में स्थानीय लोगों ने एक लड़के का शव तैरता देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिक दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकिब उर्फ टीटी और गुफरान को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़के के परिवार को जानता है। उसके घर आया-जाया करता था। घटना के दिन राकिब उर्फ टीटी और गुफरान उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और कुकर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि जैसे ही लड़के ने चीखने की कोशिश की, आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को नदी में फेंक दिया। एसपी ने कहा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button