अपराधउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में एटीएम वैन लूट के दो बदमाश ढेर

पुलिस आयुक्त जे रविंद्र के कार्यकाल में गाजियाबाद पुलिस ने किया छह एनकाउंट

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एटीएम वैन लूट के दो बदमाश ढेर हो गए हैं। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, एसीपी क्राइम अमित सक्सेना और इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में स्वाट टीम, अपराध शाखा और वेव सिटी की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू की और खुद को घिरता देख और भागने की फिराक में अपनी कार दौड़ा दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश एटीएम कैश वैन लूट में शामिल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है।

थाना वेव सिटी क्षेत्र में मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने थाना वेव सिटी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को ढेर कर दिया है। मारे गए बदमाश एटीएम कैश वैन लूटकांड में शामिल एक लाख रुपए के इनामी जुबेर और समीर हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इलाके को घेर लिया था और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने चारों ओर से घेरकर बदमाशों पर फायरिंग शुरू की। ​जिसमें दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए।



एटीएम कैश वैन की छह महीने से कर रहे थे रेकी
पुलिस ने बताया की डकैती की घटना में मारे गए बदमाशों के साथ 6 लोग शामिल थे। जिसमें मोहम्मद रिजवान कैश वैन की रेकी में शामिल था। एटीएम कैश वैन की रेकी बदमाशों द्वारा पिछले 6 माह से की जा रही थी। इस दौरान कई बार एटीएम कैश वैन का इन्होंने पीछा भी किया। लेकिन अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए। छह मई को एचपी पेट्रोल पंप के पास उनके दोनों साथी और अन्य साथी बलेनो कार बिना नंबर प्लेट से घटना करने के लिए 2 घंटे पहले ही आकर एटीएम कैश वैन का इंतजार कर रहे थे।



कैश वैन लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भागे
एटीएम कैश वैन में सवार कैशियर, गनमैन कैश वैन से उतरकर अंदर गली में बनी इंडिया वन के एटीएम पर कैश डालने के लिए पहुंचे। इस मौके फायदा उठाकर इन्होंने ड्राइवर को कैशवैन में अकेला देखकर हथियारों के बल पर, फायरिंग करते हुए कैश बैंक के ड्राइवर को धक्का देकर उतार दिया और कैश वैन को लेकर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ की ओर भाग गए थे।


एनकाउंटर में शामिल रहे कई अधिकारी
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों के साथ एनकाउंटर में डीसीपी धवल जयसवाल, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह, क्राइम ब्रांच स्वाट टीम के प्रभारी अनिल राजपूत की टीम शामिल रही। इस एनकाउंटर में थाना सिहानी गेट प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसओ वेव सिटी मानवेंद्र सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के कार्यकाल में छठवां फुल एनकाउंटर है।

Related Articles

Back to top button