उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यलखनऊ

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों में हुई टक्कर, 8 यात्रियों की हुई मौत, 16 लोग घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बाराबंकी (Barabanki Accident) में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर दो डबल डेकर बसों में जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में 8 की जान चली गई है। वहीं, 16 यात्री घायल हैं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा रहा है।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पॉइंट 25 पर सुबह बिहार से दिल्ली की और जा रही दो डबल डेकर बसों में भीषण भिड़त हो गई। एक डबल डेकर बस को दूसरी डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 8 लोगों की जान गई है। वहीं, घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भेजा गया है।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर बाराबंकी पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा कर दिया गया।इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की है। वहीं, संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से करने और घायलों के उपचार के लिए निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button