राज्य

दो पड़ोसियों ने मिलकर छह साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म

नई दिल्ली: दो पड़ोसियों ने मिलकर छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला हर्ष विहार इलाके का है जहां आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। घर के पास एक टीले पर सुनसान जगह ले जाकर कुकर्म किया। खून से लथपथ बच्चा रोता हुआ घर पहुंचा। परिजनों के पूछताछ पर उसने अपनी आप बीती बताई। परिजन तुरंत थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद मुकदमा दर्ज कर इस मामले में दोनों आरोपी लड़को को पकड़ लिया है। इसमें एक नाबालिग है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़त अपने परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहता है। परिवार में माता.पिता व अन्य सदस्य हैं। पीडि़त के पिता मजदूरी करते हैं। शाम के समय बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था। उसी दौरान उसके पास पड़ोस में रहने वाले दो लड़के आए और किसी बहाने से उसे टीले पर खेत में सुनसान जगह ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने पीडि़त को डरा धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में बच्चे को गली में ही छोड़कर फरार हो गए। बच्चा घर में रोते हुए पहुंचा। वह बुरी तरह से डरा हुआ था।

उसकी मां ने देखा पैंट पर काफी खून लगा हुआ है। परिजनों ने किसी तरह से बच्चे को चुप करवाया और पूरा मामला जाना। बच्चे ने बताया कि उसके साथ पड़ोस के दो लोगों ने गलत काम किया है। परिवार ने बिना देर किए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में बच्चे का मेडिकल करवाया। पुलिस ने इलाके से ही दोनों को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button