झारखण्डटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

नक्सलियों के लैंडमाइंस विस्फोट में दो जवान शहीद, तीन घायल

नक्सलियों के लैंडमाइंस विस्फोट में दो जवान शहीद, तीन घायल

रांची : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के चाईबासा जिला के टोपलो थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार सुबह लैंडमाइंस ब्लास्ट किया। घटना में पुलिस के दो जवान शहीद हो गये हैं। जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये।

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया

विस्फोट के बाद नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है। घायलों को रांची लाने की कोशिश की जा रही है। घायल तीनों जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप11 के हैं।

मौके पर मौजूद है आलाधिकारी

बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह, एसपी अजय लिंडा समेत पुलिस के जवान घटनास्थल के लिये रवाना हो चुके हैं। झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान में थे। इस दौरान हुए विस्फोट में जवान घायल हुए हैं। घायलों को रांची लाने के लिये हेलिकॉप्टर भेजा गया है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : महिला यात्रियों ने की ऐप कैब चालक से मारपीट, टैक्सी में भी तोड़फोड़ – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button