अपराधफीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीय

अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, हथियार व गोला-बारूद बरामद

फाइल

अनंतनाग, 11 मार्च 2021 (दस्तक टाइम्स)  :  अनंतनाग जिले के कांडीपोरा क्षेत्र में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक मकान में छिपे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से संबंधित बताये जा रहे हैं। क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों की संभावना के चलते सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

बिजबिहाडा के कांडीपोरा क्षेत्र में बुधवार की रात आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 3 आरआर व सीआरपीएफ की 14वीं वाहिनी के जवानों के एक संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया जहां पर आतंकी छिपे हुए थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा लेकिन आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एक ना मानी और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। देर रात बाद गोलीबारी बंद हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और सख्त कर दी ताकि आतंकवादी मौके से भाग न सकें।

गुरुवार सुबह होते ही मुठभेड़ एक बार फिर शुरू हो गई। सुबह पहले सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मारा और अब दूसरा आतंकवादी भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के शवों के साथ हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। इसी बीच बिजबेहाड़ा कांडीपोरा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी जारी है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button