उत्तर प्रदेशफीचर्डबिहारब्रेकिंगराज्य

कोडरमा घाटी में बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 गम्भीर रूप से घायल

बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 11 गम्भीर रूप से घायल

नवादा : पटना-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या -31पर नवादा जिले के राजौली से सटे कोडरमा घाटी में रविवार की सुबह काराखूंट के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें घटनास्थल पर दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री जख्मी हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थाना की पुलिस वहां पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई। बस शिव शक्ति ट्रेवल्स (jh22A-3451) जमशेदपुर (झारखंड) से बिहार शरीफ जा रही थी।

मृतकों की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और बिहारशरीफ के मुगलकुआं के मो. खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में की गई है।

घायलों ने बताया कि बस शनिवार की रात तकरीबन 9:15 बजे खुली थी। रविवार की सुबह 7:30 में बिहार पहुंचने का समय था। बस पर 20 से 25 लोग सवार थे। ड्राइवर काफी तेज गति में बस चला रहा था। घाटी में तीखी मोड़ पर भी बस की स्पीड कम नहीं हो रही थी। अंततः बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 16 यात्री जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी, एडिशनल एसएचओ मनीष कुमार, विधि व्यवस्था प्रभारी कमलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. श्याम नंदन कुमार, डॉ. रघुवेदर भारती ने घायलों का इलाज किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

11 घायलों के नाम है

  1. महेश प्रसाद पिता छोटन महतो बिहार शरीफ
  2. रामेश्वर महतो पिता दुखी महतो, बिहार शरीफ
  3. आयुष कुमार पिता महेश प्रसाद, जमशेदपुर
  4. उर्मिला देवी पति शिशु महतो, पटना
  5. मनीष कुमार पिता इंद्रदेव शर्मा, बींद नालंदा
  6. मोहम्मद हजरत उद्दीन पिता मोहम्मद फरीद, जमशेदपुर
  7. संतोष कुमार पांडे पिता विजयकांत पांडे रसलपुर
  8. गुड्डी कुमारी पिता अब्दुल हाफिज, बिहारशरीफ
  9. मो. शूजा, जमशेदपुर
  10. अमु सुफियान, जमशेदपुर
  11. सबकतूल हक, जमशेदपुर 

गम्भीर रूप से घायल 11 लोगों को नवादा सदर अस्पताल भेज गया।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – काशी में पुलों और फ्लाईओवर का जाल दिलाएगा जाम से निजात 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर पर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

 

Related Articles

Back to top button