टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

ब्रिटेन से लौटी महिला निकली कोरोना पाॅजिटिव, ट्रेन के पहुंची राजमुंदरी

राजमुंदरी : कोरोना के नए स्ट्रेन से ग्रसित ब्रिटेन से एक महिला के यहां पूर्वी गोदावरी जिले के राजा महेंद्रवरम में पहुंचने से हड़कंप मच गया है। ब्रिटेन से आई इस महिला को कोराेना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।

महिला के नमून भेजकर जांच की जा रही है कि उसे नए प्रकार का कोरोना संक्रमण हुआ कि नही। सतर्क प्रशासन ने तुरंत इस महिला के स्थानीय परिजनों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने काे कहा गया है। लंदन से आने वाली इस महिला को एकांतवास में रखने के बजाय राजमुंदरी तक ट्रेन से जाने देना अधिकारियों की सतर्कता पर सवाल उठाता है।

लंदन से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी

बताया गया कि दो दिन पहले यह महिला लंदन से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। यहां केन्द्र सरकार ने नए प्रावधान के अनुसार इस महिला का परीक्षण करने के बाद जाने दिया गया। इसके बाद महिला 22 दिसम्बर को एपी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से राजमुंदरी के लिए रवाना हुई और 23 दिसम्बर बुधवार रात राजामुंदरी पहुंची। शहर के रामकृष्ण नगर के निवासी इस महिला के कई एंग्लो इंडियन और रिश्तेदार स्टेशन पर उसे लेने के लिए गए थे।

कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट आने पर हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला में कुछ लक्षण पाए जाने पर उसे108 एंबुलेंस से राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों ने राजमुंदरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया था। महिला और उसके बेटे को पीपीई किट के साथ अस्पताल ले जाया गया। यहां महिला की कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन अभी इस महिला से मिलने वाने परिजनों को राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कहने को कहा है।

बोले अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि आज सभी के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे जायेंगे। डिप्टी डीएमएचवीओ डॉ. कोमाला ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया है। इस घटना के बाद स्थानीय जिला प्रशासन ने सरकारी अस्पताल में नया वार्ड स्थापित किया है।

रक्त सैंपल को परीक्षण के लिए पूना भेजा गया

महिला के रक्त सैंपल को परीक्षण के लिए पूना भेजा है ताकि यह निर्धारित हो कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन है या नही। बताया गया कि महिला और उनके पति एंग्लो इंडियन है और स्थानीय एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में कार्यरत थे। वह नौकरी की तलाशी में अपने पति के साथ लंदन गई थी, लेकिन नौकरी न मिलने पर महिला अकेली वापस आ गई।

ज़िला प्रशासन इस बात की भी जांच कर रही है कि लंदन से आने वाली महिला को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परीक्षण के बाद एकांतवास में रखना चाहिए था लेकिन विदेश से आने वाली महिला यात्री रेल से राजमुंदरी कैसे पहुंच गई।

यह भी पढ़े:  सरकार किसानों की प्रति जिम्मेदार पूरी तरह से जवाबदेह है : प्रियंका गांधी 

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा है। इसको लेकर भारत में भी अलर्ट है। विदेशों, खासकर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार के कुछ गाइडलाइन जारी की है। ब्रिटेन से आने वाली सभी यात्रियों की जांच करने और निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी उन्हें एक सप्ताह के लिए एकांतवास में रहना अनिवार्य बनाया गया है। ब्रिटेन से भारत लौटे अब तक देशभर में 20 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button