पर्यटन

दुनिया का यूनिक म्यूजियम जो चॉकलेट से किया गया है तैयार, एक बार जरूर करें सैर

ज्यूरिख: म्यूजियम का नाम आप जब भी सुनते होंगे आपके दिमाग में यूनिक व अलग ही तरह की तस्वीरें, पेंटिंग, चीजों का ख्याल आता है। मगर क्या किसी ने चॉकलेट के म्यूजियम के बारे में सुना है? जी हां, चॉकलेट का म्यूजियम। असल में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में 13 सितंबर को एक चॉकलेट म्यूजियम खोला गया है। यह देखने में बेहद सुंदर होने से हर किसी को पसंद आने वाला है।

इस म्यूजियम का नाम ‘लिंट होम ऑफ चॉकलेट’ है। इस म्यूजियम की खासियत है कि यहां सभी चीजें चॉकलेट से तैयार की गई है। इस म्यूजियम के क्षेत्रफल की करें तो यह करीब 65,000 वर्ग फीट तक फैला हुआ है। इसमें एक चॉकलेट से बना फाउंटेन है जो 30 फीट तक ऊंचा बना है। इसमें हर चीज चॉकलेट से ही तैयार की गई है, जो देखने में बेहद ही सुंदर व आकर्षित लगती है। साथ ही यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली लिंट चॉकलेट शॉप भी बनी हुई है। इस शॉप का जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर द्वारा हुआ था।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट जैस्मीन भसीन ने किया शादी को लेकर खुलासा, कही ये बात

बेहतरीन क्वालिटी की चॉकलेट

इस म्यूजियम में तैयार होने वाली चॉकलेट बेहतरीन क्वालिटी की होती है। यह खाने में भी बेहद टेस्टी होने से हर किसी को पसंद आती है। इसके साथ ही यहां पर आने वाले लोगों को उपहार के तौर पर चॉकलेट दी जाती है। इसके अलावा इस म्यूजियम में बने ‘चॉकलेटेरिया’ में लोग अपने हाथों से चॉकलेट बनाने का मजा ले सकते हैं। इसी म्यूजियम में कोको बीन्स के उत्पादन की शुरुआत, चॉकलेट उत्पादन का इतिहास साथ ही इसकी सांस्कृतिक के इतिहास की झलक मिलती है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button