ज्ञान भंडार

UriAttack के शहीद राजकिशोर को बेटे ने दी मुखाग्नि

shahid-01-10-2016-1475294848_storyimageउरी हमले में शहीद हुए राजकिशोर को लोगों ने अंतिम विदाई दी। राजकिशोर के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने ने अंतिम सांस ली थी।

उरी आतंकी हमले में भारत की कई मांओं ने अपने बेटे खोए। बीते दिनों हमले में घायल एक और जवान शहीद हो गया। बिहार का बेटा राजकिशोर अमर हो गया। आज सुबह ही राजकिशोर का पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही राजकिशोर का शव उनके घर पहुंचा, राज किशोर अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। शहीद राजकिशोर बड़हरा के कृष्णगढ़ के पीपरपांती गांव के रहने वाले थे।

गांव के लोग गम में डूब गए। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था। लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है। घरों की छत पर पैर रखने की तक जगह नहीं है। राज्य सरकार के दो मंत्री विजय प्रकाश और जय कुमार सिंह की उपस्थिति में जहां जवान को सलामी दी गई वही सेना की ओर से भी जवान को सैल्यूट किया गया। आरा-सलेमपुर रोड के किनारे स्थित हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

पापा को देखकर उनकी 12 वर्षीय सुहानी बेटी फफक पड़ी। सेना के अफसर उसे समझा रहे थे।। सबसे पहले उनकी मां अनसुइया देवी को बेटे का पार्थिव शरीर दिखाया गया। देखते ही वे बिलख-बिलख के रोने लगीं। बेटे हेमंत ने भी पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। अब उसे पिता को मुखाग्नि देने के लिए तैयार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से डीएम वीरेंद्र कुमार और एसपी क्षत्रनिल सिंह भी वहां मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button