उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यव्यापारहापुड़

बाल-बाल बची प्रियंका गांधी, ब्रजघाट पर आपस में टकराई काफिले की गाड़ियां

बाल-बाल बची प्रियंका गांधी, ब्रजघाट पर आपस में टकराई काफिले की गाड़ियां

हापुड़ : रामपुर जाते समय गुरुवार को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां ब्रजघाट पर आपस में टकरा गई। इसमें प्रियंका की गाड़ी सहित कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

ट्रैक्टर परेड में नवरीत सिंह की मौत हो गई थी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में ट्रैक्टर पलटने से रामपुर निवासी नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में नवरीत सिंह की मौत पुलिस की गोली से होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्षी दल भी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। अफवाहों पर विराम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर पलटने से नवरीत सिंह की मौत हो गई थी।

अरदास कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी प्रियंका गांधी वाड्रा

गुरुवार को रामपुर में नवरीत सिंह के यहां अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जा रही थी। ब्रजघाट पर समर्थकों ने स्वागत के लिए प्रियंका गांधी का काफिला रोक लिया। इसी बीच काफिले में शामिल एक कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से दूसरी कार में जा घुसी। इसमें कई गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े : अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत के नए कृषि कानूनों का किया समर्थन – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button