ज्ञान भंडार

एक सितम्बर को कर्क राशि में जाएंगे शुक्र ग्रह

ज्योतिष : एक सितंबर (1 September) 2020 के दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह (Venus) कर्क राशि (Crab) में अक्टूबर (October) तक रहेंगे। इसके बाद फिर राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन की सभी सुख सुविधाएं शुक्र ग्रह के कारण ही मिलती हैं। इस ग्रह के राशि बदलने से कई राशियों (Zodiac signs) के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है।

शुक्र का कुंडली के बारहवें भाव को दुःख भाव होने के साथ-साथ भोग का भी कारक माना गया है। किन राशियों को मिलेगा इसका फायदा, निम्न है—
मेष : इस राशि के लोगों में यह परिवर्तन अच्छे परिणाम दिखाएगा। आपको जीवन में सफलता मिलेगी। घर में भौतिक सुख भी बढ़ेगा।
मिथुन : इस राशि के लिए शुक्र का गोचर धन लाभ तो कराएगा ही साथ ही आपको समाज मेंसम्मान भी दिलाएगा। इस परिवर्तन से आपको सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
कर्क : शुक्र का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोग अपने जीवन में भौतिक सुखों की चीजों पर ज्यादा खर्च करेंगे।
कन्या : इस राशि में शुक्र का गोचर आपकी नौकरी में फायदा दिलाएगा, इसके साथ ही आपकी घर लेने की जो प्लानिंग थी वो भी पूरी हो सकती है।
धनु : इस राशि के लोगों में किसी नए काम को करने की इच्छा जाहिर होगी और वो उसे पूरा भी कर पाएंगे। यह समय धनु राशि वालों के लिए काफी बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button