स्पोर्ट्स

VIDEO: धोनी भी खा गए धोखा, बहुत कम आता है ऐसा मौका

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर दूसरा DRS यानी ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ कहा जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि अंपायर को भी धोनी के निर्णय पर अक्सर कोई संदेह नहीं होता, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वन-डे में माही खुद धोखा खा गए। आइए जानते हैं पूरा मामलाःमहेंद्र सिंह धोनी निर्णय लेने में माहिर हैं। 

उनके निर्णय पर अक्सर किसी को कोई शक नहीं होता है। ऐसा माना जाता है धोनी ने अपील की है तो यह पक्का है कि रिजल्ट भी उन्हीं के पक्ष में  होगा। मगर शनिवार को खेले गए मुकाबले में ऐसा नहीं हुआ।ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के दौरान पारी के 19वें ओवर में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी के लिए केदार जाधव को गेंद सौंपी। ओवर की पहली ही गेंद पर जाधव ने सीधी गेंद फेंकी, जिस पर मार्कस स्टोइनिस ने स्ट्रेट ड्राइव किया। जाधव ने इसे आसानी से रोक लिया। जाधव गेंद लपकते ही इसे विकेटकीपर की ओर थ्रो करना चाहते थे। मगर जैसे ही गेंद जाधव के हाथों में आई तो एमएस धोनी ने तुरंत विकेट के पीछे से अपील कर दी। अपील के बाद जाधव को खुद भी चकमा खा गए कि उन्होंने कैच लपका है या नहीं। गेंद पकड़ने के बाद वह गेंद को विकेटकीपर की तरफ फेंकने वाले थे। मगर उन्होंने जैसे ही देखा कि धोनी कैच की अपील कर रहे हैं, तो वह भी अपील करने लगे।


Related Articles

Back to top button