अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

IPS मणिलाल और अभिषेक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की विजिलेंस जांच शुरू

लखनऊ : राज्य सरकार के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने पूर्व आइपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार और प्रयागराज के निलंबित एसएसपी अभिषेक दीक्षित के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की है।

फरार चल रहे IPS अधिकारी

विभागीय सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस पहले से ही दोनों आइपीएस अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रही है। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे आइपीएस अधिकारी एवं महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

CM Yogi ने दिये जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते सितम्बर माह में विजिलेंस ने महोबा व प्रयागराज पुलिस पर लगे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों की खुली जांच शुरू की थी। इसके बाद विजिलेंस ने दोनों ही जनपदों में एक-एक एसपी के नेतृत्व में टीमों को भेजकर गहनता से छानबीन शुरू करवाई थी। महोबा में भ्रष्टाचार से जुड़ी दो-तीन शिकायतें शासन को पूर्व में भी मिली थीं, जिनकी जांच भी विजिलेंस कर रही है।

यह भी पढ़े:- समाजवादी पार्टी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, रामगोविंद चौधरी ने दिया धरना 

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के अलावा विभागीय अनियमितता की जांच भी चल रही है। भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से घिरे महोबा के निलंबित पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार व प्रयागराज के निलंबित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित के अलावा तत्कालीन कई पुलिस अफसरों व कर्मियों की भूमिका भी विजिलेंस जांच के दायरे में है।

इसी क्रम में शासन के निर्देश पर अब विजिलेंस ने दोनों आइपीएस अफसरों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। दोनों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button