टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगव्यापार

लॉकडाउन से मेरी सारी कंपनियां ठप: विजय माल्या

नई दिल्ली। किंगफ़िशर के मालिक विजय माल्या ने एक बार फिर अपना सारा कर्ज लौटाने की बात कही है।

विजय माल्या ने ट्विटर पर लिखा है कि बैंक और प्रवर्तन निदेशालय इसमें उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। इस बीच भारत में कोरोना वायरस के संकट की वजह से जारी लॉकडाउन को लेकर भी अब विजय माल्या की ओर से शिकायत की जा रही है। भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन किया है, जो किसी ने सोचा नहीं था। हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन इसकी वजह से मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद है। इसके बावजूद हम अपने कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और उसकी कीमत चुका रहे हैं। सरकार को हमारी मदद करनी होगी।

गौरतलब है कि विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में विफल रहने पर दो मार्च 2016 को भारत से पलायन कर गया था। उसने अब परिचालन से बाहर हो चुकी अपनी किंगफिशर एयरलाइंस के लिए यह कर्ज लिया था। माल्या पर लंदन की अदालत में केस चल रहा है और वह अभी वहां पर ज़मानत पर है।

Related Articles

Back to top button