अपराधउत्तर प्रदेशग़ाज़ीपुरराजनीतिराज्य

ग़ाज़ीपुर में पूर्व पर्यटन मंत्री का धमकी भरा ऑडियो हो रहा वायरल-वीडियो

खबर गाजीपुर से है। जहाँ पूर्व पर्यटन मंत्री द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता को धमकाने के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पूर्व मंत्री के आवास पर दबिश दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए जमानियां विधायक ने कहा कि पूर्व मंत्री को कार्यकर्ता को धमकी देने का जवाब मिल जाएगा। बताया गया कि जमानियां के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा भाजपा के आईटी सेल कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए धमकाया गया था। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में गया है। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई। इसकी जानकारी होने पर जमानिया विधायक सुनीता ने भी आक्रोश व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button