व्यापार

वॉलप्लास्ट ने प्रीमियम पेंट्स की रेंज का किया विस्तार

होमश्योर मास्टरटच विविड शाइन 2-इन-1 इमल्शन किया लॉन्च

नई दिल्ली : भारत की प्रमुख बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल बनाने वाली कंपनी वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने होमश्योर मास्टरटच विविड शाइन 2-इन-1 इमल्शन लॉन्च किया है। यह एक प्रीमियम पानी आधारित (वॉटर-बेस्ड) एक्रेलिक इमल्शन पेंट है, जिसे घर के अंदर (इंटीरियर) और बाहर (एक्सटीरियर) दोनों दीवारों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया उत्पाद होमश्योर की प्रीमियम पेंट्स रेंज को और मजबूत बनाता है तथा घर के मालिकों, ठेकेदारों, आर्किटेक्ट्स और पेंटरों के लिए एक बेहतर और टिकाऊ विकल्प उपलब्ध कराता है। यह पेंट एडवांस्ड एक्रेलिक टेक्नोलॉजी से तैयार किया गया है, जिससे दीवारों पर चिकनी और आकर्षक चमकदार फिनिश मिलती है। इसकी कवरेज बेहतर, तथा रंग अच्छी तरह उभरता है और यह दीवारों पर मजबूती से पकड़ बनाए रखता है। साथ ही यह धूप, बारिश और बदलते मौसम से दीवारों की सुरक्षा करता है, जिससे रंग और चमक लंबे समय तक बनी रहती है।

वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) कौशल मेहता ने कहा, हमारा लक्ष्य होमश्योर को घर बनाने और फिनिशिंग से जुड़े सभी उत्पादों का भरोसेमंद ब्रांड बनाना है। आज ग्राहक ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो सुंदर दिखने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी हों। होमश्योर मास्टरटच विविड शाइन 2-इन-1 इमल्शन का लॉन्च हमारी प्रीमियम पेंट्स रेंज को और मजबूत करेगा और ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले समाधान देगा।

वॉलप्लास्ट के टाइल एडहेसिव, पुट्टी एवं पेंट डिवीजन के बिजनेस हेड लोकेश जैन ने कहा, आज पेंट उद्योग तेजी से प्रीमियम और बेहतर प्रदर्शन वाले उत्पादों की ओर बढ़ रहा है। यह नया 2-इन-1 पेंट घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे अलग-अलग पेंट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे ठेकेदारों, वितरकों, डीलरों और रिटेलरों का स्टॉक प्रबंधन आसान हो जाता है तथा समय और लागत दोनों की बचत होती है। यह पेंट तीन साल की वारंटी के साथ आता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-एल्गल (फफूंदी और काई से बचाव) गुण हैं, जिससे दीवारें लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं। यह कम गंध (लो ओडर) और कम वीओसी (वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड) वाला पर्यावरण-अनुकूल पेंट है, जिसे लगाना आसान है और जिसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है।

यह पेंट प्लास्टर, कंक्रीट और चिनाई (मेसनरी) वाली सभी तैयार दीवारों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी अनुमानित कवरेज अंदर की दीवारों के लिए 130–150 वर्ग फुट प्रति लीटर और बाहर की दीवारों के लिए 50–80 वर्ग फुट प्रति लीटर (दो कोट) है। यह 1 लीटर, 4 लीटर, 10 लीटर और 20 लीटर के पैक में उपलब्ध है। होमश्योर ब्रांड के तहत कंपनी पहले से ही वॉल पुट्टी, टाइल एडहेसिव, प्रीमियम प्लास्टर, जिप्सम उत्पाद, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स, एडमिक्सचर और अन्य कई निर्माण सामग्री उपलब्ध कराती है। देशभर में मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर नेटवर्क के जरिए होमश्योर ग्राहकों तक अपनी गुणवत्ता और भरोसेमंद उत्पादों की पहुंच लगातार बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button