व्यापार

वॉलप्लास्ट ने वुरा बाउ केमी एलएलपी में किया रणनीतिक निवेश

बिल्डिंग मटेरियल पोर्टफोलियो को किया मजबूत

मुंबई : भारत की प्रमुख बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल कंपनियों में से एक वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने वुरा बाउ केमी एलएलपी में रणनीतिक बहुमत हिस्सेदारी का निवेश करने की घोषणा की है। वुरा बाउ केमी एलएलपी तेजी से बढ़ती हुई कंपनी है, जो टाइल एडहेसिव, वॉटरप्रूफिंग सॉल्यूशंस और स्टोन-केयर उत्पादों की अपनी खास रेंज के लिए जानी जाती है। कंपनी गुणवत्ता, इनोवेशन और ग्राहकों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देती है।यह निवेश वॉलप्लास्ट की लंबे समय की रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी बिल्डिंग मटेरियल की पूरी वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है और भारत के तेजी से बदलते कंस्ट्रक्शन सेक्टर की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करना चाहती है।

वुरा बाउ केमी ने कम समय में अपने खास उत्पादों, तकनीकी विशेषज्ञता और ग्राहक-केंद्रित सोच के दम पर बाजार में एक मजबूत पहचान बनाई है। इस निवेश से वॉलप्लास्ट को टाइल एडहेसिव और वॉटरप्रूफिंग श्रेणी में अपनी उत्पाद रेंज को मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, कंपनी स्पेशलाइज्ड स्टोन-केयर सेगमेंट में भी विस्तार कर सकेगी। यह निवेश वॉलप्लास्ट को नए बाजार क्षेत्रों में प्रवेश करने और हाई-परफॉर्मेंस बिल्डिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने में भी मदद करेगा। इससे कंपनी की बाजार विस्तार की रणनीति को बढ़ावा मिलेगा और अलग-अलग श्रेणियों में उत्पादों की रेंज बढ़ाने की क्षमता मजबूत होगी।

इस निवेश पर टिप्पणी करते हुए वॉलप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कौशल मेहता ने कहा, वुरा बाउ केमी में हमारा निवेश लंबे समय की विकास रणनीति और साझा सोच को दर्शाता है। हम वुराबाउ केमी की उद्यमशील नेतृत्व क्षमता, तकनीकी विशेषज्ञता और अलग तरह के उत्पाद पोर्टफोलियो से प्रभावित हुए हैं। कम समय में कंपनी ने ग्राहकों का भरोसा हासिल किया है। वुरा बाउ केमी की तेज फैसले लेने की क्षमता और विशेषज्ञता, वॉलप्लास्ट की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, आरएंडडी, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय पहुंच के साथ अच्छी तरह मेल खाती है। यह निवेश हमारी मौजूदा कैटेगरी को मजबूत करेगा, नए बाजार क्षेत्रों के अवसर खोलेगा और हमें ग्राहकों की बदलती जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद करेगा।

भारत के हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगातार हो रहे निवेश को देखते हुए, हम इस बिजनेस को आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक बेहतर बिल्डिंग सॉल्यूशंस पहुंचाने की बड़ी संभावनाएं देखते हैं। हम मनीष चौधरी और वुरा बाउ केमीकी पूरी टीम का वॉलप्लास्ट परिवार में स्वागत करते हैं और साथ मिलकर विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। यह निवेश वॉलप्लास्ट के व्यापक कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है। इससे कंपनी को नई विशेषज्ञता और क्षमताएं जोड़ने, बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत करने और ग्राहकों व अन्य हितधारकों के लिए लंबे समय तक टिकाऊ मूल्य बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button