मेरठ में मानकों के विपरीत मीट दुकानों का संचालन करने वाले मीट व्यापारी को चेतावनी
एसएसपी के आदेश पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने पुलिस और निगम के साथ मिलकर की छापेमारी।
मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने मानकों के विपरीत मीट की दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे के आदेशानुसार एवं एसपी सिटी के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक, सीओ कोतवाली, सीओ ब्रहमपुरी, थाना लिसाडी गेट पुलिस, नगर निगम मेरठ तथा खाद्य एवं रसद विभाग मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं मानकों के विपरीत संचालित मीट की दुकानों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। भूमिया के पुल से लिसाडी रोड होते हुए नूरनगर की पुलिया तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण करने वाले तथा मानकों के विपरीत मीट की दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी। सभी को नियमानुसार नोटिस जारी किये गये थे।
चेतावनी दिए जाने के बाद भी दुकानों का संचालन
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पूर्व में चेतावनी एवं नोटिस दिये जाने के बावजूद निम्न दुकानदारों द्वारा मानकों के विपरीत मीट की दुकानों का संचालन किया जा रहा था। इस पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।
कार्यवाही किये गये दुकानदारों का नाम व पता
नौशाद पुत्र हाकमीन निवासी गली नं0 02 श्यामनगर नूरानी मस्जिद थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 48 वर्ष। नौशाद पुत्र सलीम निवासी ऊंचा सद्दीक नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 21 वर्ष और जुनैद पुत्र नौशाद निवासी गली नं0 02 श्यामनगर नूरानी मस्जिद थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 21 वर्ष हैं।



