उत्तराखंड

मुसलमान किसके वंशज ?  उत्तराखंड विधानसभा में ये क्या बोल गए विधायक शहजाद

दस्तक टाइम्स, देहरादून। वैसे तो उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पर चल रही चर्चा पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, मगर इस बीच 7 फरवरी को चर्चा के दूसरे दिन लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का वक्तव्य चर्चा का विषय बन रहा है। विधायक शहजाद ने भगवान राम, मुस्लिमों के धर्म परिवर्तन सहित कई बड़े विषयों पर बातें रखी, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

मोहम्मद शहजाद ने कहा कि उनका मानना है कि उनका समुदाय पहले अनुसूचित जाति से था, लेकिन समाज में उन्हें छूआ-छूत की दृष्टि से देखा जाता था। इसके कारण समुदाय के लोगों ने मजबूरन मुस्लिम धर्म को अपनाया। इसके अलावा उन्होंने राम भगवान पर भी बोला। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। भगवान राम पर जितना अधिकार हिंदुओं का है, उतना ही मुस्लिम व अन्य धर्म के लोगों का भी हैं। उन्होंने मदरसों में रामचरितमानस पढ़ाने की योजना पर भी बोलते हुए कहा कि इसका कोई विरोध नहीं है, लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी को मदरसों को आधुनिक शिक्षा के संचालन हेतु विकसित भी करना चाहिए। उनका समुदाय सीएम धामी के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने यूसीसी विधेयक में समुदाय से जुड़ी कई चिंताएं साझा भी कीं। विधायक द्वारा कही गई बातों पर तो सत्ता व विपक्ष के सदस्य भी हैरान होते नजर आए। उत्तराखंड विधानसभा में चर्चा के दौरान विधायक शहजाद द्वारा रखे गए ये विचार सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।  

Related Articles

Back to top button