अपराधब्रेकिंगमध्य प्रदेशराज्य

CRIME : सत्यदेव शर्मा ने पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या

CRIME : सत्यदेव शर्मा ने पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सत्यदेव शर्मा ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मुरैना शहर की पलिया कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय सत्यदेव शर्मा ने यह खौफनाक कदम उठाया। वह किराना की दुकान चलाता था और अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार सुबह उसने अपने 12 साल के बेटे, 10 साल की बेटी और 40 वर्षीय पत्नी का हसिए और चाकू से गला काट दिया। इसके बाद वह खुद फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। चारों के शव घर में मिले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौके ने शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े :—  COVID : अब जेल जाएंगे कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले – Dastak Times

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button