छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रपति भवन में बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सराहा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी और पद्म पुरस्कार विजेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान किया और उनसे विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

बस्तर पंडुम को बताया संस्कृति से जोड़ने वाला आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजन युवाओं को अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन न केवल स्थानीय पहचान को मजबूत करते हैं, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायक साबित होते हैं।

विकास, शांति और समृद्धि पर जताया विश्वास

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सामूहिक शक्ति और दृढ़ संकल्प के बल पर विकास, शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार हर परिस्थिति में प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

Related Articles

Back to top button