राज्य

महिला को अपने नशेड़ी पति को नशे के लिए मना करना पड़ गया महंगा , गुस्साएं शख्स ने ससुराल वालों को जिंदा जलाया

बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक महिला को अपने पति को नशे के लिए मना करना महंगा पड़ गया। पत्नी की समझाइस के बाद से गुस्साए पति ने पहले महिला को घर बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने ससुराल पहुंचकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से महिला की मां की मौत हो गई। वहीं महिला के पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिरमतपुर पंचायत के कॉलनी टोला निवासी मनोज मंडल नशे का आदी है। वह रोज नशा करके घर आता था और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना के लिए महिला ने अपने पति को नशा करने के लिए मना किया तो मनोज ने उन्हें घर से भगा दिया। पहले तो अपने नवजात और बेटे के साथ पड़ोस की मंगली दीदी के घर में शरण ली, लेकिन दो दिन बाद भी जब वह घर ले जाने को तैयार नहीं हुआ, तब मजबूर होकर अपने मायके आ गई।’

इसके बाद मनोज अपने ससुराल पहुंचकर आग लगा दी। देखते ही देखते घर में आग लग गई। इसके चपेट में आने से महिला की मां की मौत हो गई। वहीं पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button