अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्यलखनऊ

तीन तलाक : पीड़ित महिला ने शौहर पर दर्ज कराया मुकदमा, बोली जेठ करते है दुष्कर्म

तीन तलाक : पीड़ित महिला ने शौहर पर दर्ज कराया मुकदमा, बोली जेठ करते है दुष्कर्म

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर और उसके भाईयों पर यौन उत्पीड़न व तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में वायरल पी​ड़ित की वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और​ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मामला मोहनलालगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक मुस्लिम महिला ने अपने शौहर और उसके भाईयों ने यौन उत्पीड़न करने व तीन तलाक के मामले में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका निकाह आज से करीब 09 साल पहले कनकहा निवासी दिलदार से हुआ था। निकाह के 02 वर्ष बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया था। आरोप है कि दिलदार दूसरा बच्चा पैदा करना चाहता था, लेकिन उन्हें नहीं हुआ। बच्चा पैदा करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था।

आरोप यह भी है कि दिलदार के कहने पर उसके भाईयों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया है। शनिवार को उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता इस मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर की। वहीं, इसकी जानकारी के बाद दिलदार के दोनों भाई मौके से फरार हो गये। इसके बाद रविवार को पीड़ित महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधिकारियों के आदेश पर मोहनलालगंज थाना पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरु कर दी है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़ें : – बिकरु कांड : विकास दुबे के सात मददगार गिरफ्तार, असलहों का जखीरा बरामद 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button