अपराधउत्तर प्रदेशकानपुर देहातकानपुर नगरब्रेकिंगराज्य

कानपुर में महिला की ईंट से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में महिला की ईंट से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर : बर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का ईंट के सिर कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शव के पास खून से सने कई ईंट मिली है। मकान की दीवार पर भी खून के छींटे मिले हैं। पुलिस वारदात के पीछे का रहस्य व मृतका की शिनाख्त में जुट गई।

मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित बनपुरवा में गुरुवार को एक 35 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला,जिसे देख क्षेत्रीय लोग घबरा गए। इस बीच मृतक महिला की पहचान करने वालों की भीड़ लग गई और क्षेत्र के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को शव के पास कई ईंटे खून से सनी मिली, जिससे आंशका जताई जा रही है कि महिला की हत्या ईंट से कूचकर की गई है। आसपास भी दीवार व जमीन पर काफी खूना फैला हुआ, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारों महिला का काफी संघर्ष हुआ, लेकिन वह खुद को उनसे बचा नहीं सकी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक दक्षिण दीपक भूकर ने बताया

बर्रा थाना कानपुर क्षेत्र में सफेद जींस व टाप पहने एक महिला का शव मिला है। मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की पांच टीमें मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्ट्या महिला की गला दबाकर हत्या के बाद ईंट से सिर व चेहरे को कुचला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: हर साल टी.बी. से 14 लाख मौतें होती हैं: डॉ. सूर्य कांत त्रिपाठी – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button