अपराधआगराउत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार सवार पांच लोग जिंदा जले

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार सवार पांच लोग जिंदा जले

आगरा : यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे में कार पर सवार पांच लोग जिंदा जल गए। कंटेनर और कार की भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। सभी मृतक उन्नाव के बताए जा रहे हैं। डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर उल्टी साइड से आ रही नागालैंड के नंबर की कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में आग लग गई। कार में महिला व बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सभी कार सवार हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़े: हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स : आयकर विभाग ने शोरूम और आवास पर मारा छापा 

आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीएम प्रभु एन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। कार में जिंदा जले लोगों की शिनाख्त के लिए एसओ खंदौली को कहा गया है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ के नंबर की गाड़ी UP 32 KW 6788 में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

आगरा में हुए इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button