उत्तर प्रदेशफीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने रानी लक्ष्मीबाई को जयंती पर किया नमन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर उनका स्मरण करते हुए नमन किया है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि अपने शौर्य से भारत भूमि को गौरवान्वित करने वाली नारी शक्ति, राष्ट्रप्रेम, त्याग और संघर्ष का उत्कृष्टतम उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि वंदन।

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सन 1857 की क्रांति की महानायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सादर नमन। अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का वह गौरवशाली अध्याय लिखा जिसे आने वाली कई शताब्दियों तक गर्व से याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया याद 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि बुंदेले हरबोलो के मुंह, हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी थी। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम-1857 में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अग्रिम भूमिका निभा कर अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समस्त विश्व को वीरता का र्माग दिखाने वाली शौर्य, तेज, दया, करुणा और देशभक्ति का जजबा रग रग में रखने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनके जयन्ती पर कोटि कोटि नमन।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि नमन उन्हें जो वीर-वनिता झांसी की रानी थीं, जो सच्ची राष्ट्रभक्त और सच्ची बलिदानी थीं। रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर उनके अदम्य साहस को शौर्यपूर्ण नमन।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button