जीवनशैली

घर पर रहकर भी आप कर सकती हैं फिगर मेंटेन, बस करने होंगे यह आसान से काम

नई दिल्लीः आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के चलते वजन का बढ़ना आम समस्या होती जा रही है। वहीं त्यौहारों के सीजन के बीतने के बाद बढ़ा हुआ पेट भी एक समस्या बन गया है। हर कोई बढ़ते वजन और पेट से परेशान रहता है और खुद को फिट रखने के लिए कई तरह के जद्दोजहद करता है। ऐसे में कई लोग मंहगे से मंहगे जिम में पैसे खर्च कर घंटों पसीना बहाकर अपना बढ़ा हुआ पेट कम करने की कोशिशें करते हैं। यदि आप भी बैली फैट कम करना चाह रही हैं और आपके पास समय का अभाव है तो आप घर में ही इन उपायों को अपनाकर भी अपना फिगर मेंटेन कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप घर पर ही अपना बैली फेट कम कर सकती हैं-

रोज घर में लगायें पोछा
घर के काम करने से शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। एक तरह जहां खुद के हाथों घर की सफाई से संतुष्टि मिलती है तो वहीं काम करने से कैलोरी भी बर्न होती है और आप फिट रहते हैं। पोछा लगाने से आपकी हाथ, पैर और कमर की एक्सरसाइज होती है। पोछा लगाते समय बैठकर चारों तरफ घूमने से पेट पर बल पड़ता है और पीठ, कंधे और पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह बिल्कुल जिम के एरोबिक्स की तरह कार्य करता है और ऐसा करने के सार्थक परिणाम भी आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे।

घर की रोज करें सफाई
आपके पेट को कम करने में घर की रोजाना सफाई भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। घर की रोजाना डस्टिंग से एक तरफ जहां आप एक्टिव रहेंगे। वहीं बार-बार ऊपर नीचे आगे-पीछे चलने से आपको बैली फैट भी कम होगा।

कपड़े धोना भी होता है फायदेमंद
कपड़ों को धोने से भी शरीर को कई तरह के लाभ होते है। कपड़े धोते समय शरीर के कई अंग एक साथ कार्य करते हैं। इससे कई फायदे भी होते हैं। कपड़ों को धोने और निचोड़ने से बांहों पर जमा अतिरिक्त फैट भी कम होता है और वह गतिमान रहती हैं। इसके साथ ही बैठ का लगातार कपड़े धोने से पेट पर भी दबाव पड़ता है और बैली फैट भी कम होता है।

Related Articles

Back to top button